एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 13

पाठ 13

उपन्यास पसन्द हैं।

आन्ना, साकुरा और रोड्रिगो विदेशी विद्यार्थियों के छात्रावास में चल रही पार्टी में बातचीत कर रहे हैं।

पाठ 13 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

शोउसेत्सु गा सुकि देसु

अंश

さくら ロドリゴさんの趣味は何ですか。 रोड्रिगो-जी, आपका शौक क्या है?
साकुरा रोदोरिगो-सान् नो शुमि वा नान् देसु का?
रोड्रिगो-जी, आपका शौक क्या है?
ロドリゴ 読書です。特に歴史小説が好きです。 किताबें पढ़ना। ख़ास तौर से ऐतिहासिक उपन्यास पसन्द हैं।
रोड्रिगो दोकुशो देसु। तोकुनि रेकिशि शोउसेत्सु गा सुकि देसु।
किताबें पढ़ना। ख़ास तौर से ऐतिहासिक उपन्यास पसन्द हैं।
さくら へえ。新宿に新しい本屋が出来ましたよ。
みんなで行きませんか。
अच्छा! शिन्जुकु में किताबों की नई दुकान खुली है। क्यों न सब मिलकर वहाँ जाएँ?
साकुरा हेए। शिन्जुकु नि आताराशिइ होन्-या गा देकिमाशिता यो। मिन्ना दे इकिमासेन् का?
अच्छा! शिन्जुकु में किताबों की नई दुकान खुली है। क्यों न सब मिलकर वहाँ जाएँ?

व्याकरण सीखें

A वा B गा सुकि देसु

(A को B पसन्द है)

'सुकि' एक विशेषण है जिसका मतलब है “पसन्द होना”। 'गा' उस संज्ञा का सूचक है जिसका वर्णन विशेषण करता है।
उदाहरण - आन्ना वा मान्गा गा सुकि देसु। (आन्ना को मांगा पसन्द हैं।)

  मासेन् का

किसी को किसी काम के लिए आमन्त्रित करना हो, तो क्रिया के 'मासु'-रूप से 'मासु' हटाकर, उसकी जगह 'मासेन् का' जोड़ें।
उदाहरण - मिन्ना दे होन्-या नि इकिमासु। (हम सब मिलकर किताबों की दुकान जाएँगे।)
>> मिन्ना दे होन्-या नि इकिमासेन् का? (क्यों न हम सब मिलकर किताबों की दुकान जाएँ?)

सेन्सेइ से पूछें

विशेषण के दो प्रकार
जापानी भाषा में मुख्य तौर से विशेषण के दो प्रकार होते हैं। इनमें से एक है, 'इ'-विशेषण जिसका अंतिम अक्षर 'इ' होता है। जैसे 'हिरोइ' यानी “खुला-खुला” या “बड़ा” और 'आताराशिइ' यानी “नया”।

शब्दों की पोटली

चमक
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

रोड्रिगो तो कमाल है। जापानी भाषा में उपन्यास पढ़ सकना बड़ी बात है। मुझे भी खूब पढ़ाई करनी होगी ताकि जापानी में मांगा कॉमिक्स पढ़ सकूँ!

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।