पाठों की सूची
-
पाठ1: मैं आन्ना हूँ।
आन्ना एक विदेशी छात्रा हैं जो थाईलैंड से हैं। आज वे विश्वविद्यालय में अपनी निजी शिक्षिका यानी ट्यूटर साकुरा से पहली बार मिल रही हैं।
-
पाठ2: यह क्या है?
थाईलैंड से आई विदेशी छात्रा और हमारी मुख्य पात्र आन्ना का परिचय अपनी ट्यूटर साकुरा से होता है। आन्ना, साकुरा को कुछ देती हैं।
-
पाठ3: शौचालय कहाँ है?
आज, आन्ना की ट्यूटर साकुरा, उन्हें विश्वविद्यालय दिखाएँगी।
-
पाठ4: मैं आ गया/मैं आ गई।
आज आन्ना, अपनी ट्यूटर साकुरा को अपना छात्रावास दिखाने लाई हैं। सबसे पहले दोनों मिलने गईं छात्रावास की प्रभारी से।
-
पाठ5: वह मेरा ख़ज़ाना है।
आज आन्ना की ट्यूटर साकुरा, छात्रवास में उनके कमरे में आई हैं। वहाँ साकुरा ने कुछ देखा।
-
पाठ6: आपका फ़ोन नम्बर क्या है?
आन्ना और साकुरा, आन्ना के कमरे में बातचीत कर रही हैं। साकुरा ने आन्ना का टेलिफ़ोन नम्बर माँगा।
-
पाठ7: क्या शूक्रीम है?
आन्ना अपनी ट्यूटर साकुरा के साथ, केक की एक दुकान में आई हैं।
-
पाठ8: एक बार फिर बता दीजिए।
आन्ना, विश्वविद्यालय में, प्रोफ़ेसर सुज़ुकि की जापानी भाषा की कक्षा में बैठी हैं।
-
पाठ9: कितने बजे से है?
प्रोफ़ेसर सुज़ुकि कक्षा में विद्यार्थियों को एक सूचना देने वाले हैं।
-
पाठ10: क्या सब हैं?
आज विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जाँच है। सारे विद्यार्थी जाँच स्थल में इकट्ठा होने लगे हैं।
-
पाठ11: ज़रूर आइएगा।
आन्ना विदेशी विद्यार्थियों के छात्रावास में रहती हैं और वहाँ एक पार्टी होने वाली है। तो आन्ना, साकुरा को उसमें आमंत्रित कर रही हैं।
-
पाठ12: आप जापान कब आए?
आन्ना के छात्रावास में पार्टी का आयोजन हो रहा है। आन्ना मेक्सिको से आए हुए सहपाठी, रोड्रिगो का परिचय साकुरा से कराती हैं।
-
पाठ13: उपन्यास पसन्द हैं।
आन्ना, साकुरा और रोड्रिगो विदेशी विद्यार्थियों के छात्रावास में चल रही पार्टी में बातचीत कर रहे हैं।
-
पाठ14: यहाँ कूड़ा फेंक सकती हूँ?
आन्ना अपने छात्रावास में हुई पार्टी के बाद साफ़-सफ़ाई कर रही हैं।
-
पाठ15: सो रहे हैं।
आन्ना, साकुरा और रोड्रिगो के साथ, किताबों की एक दुकान में जा रही हैं। तीनों रेलगाड़ी में हैं जो बस अपने आख़िरी स्टेशन शिन्जुकु पहुँचने ही वाली है।
-
पाठ16: सीढ़ियों से ऊपर जाकर, दाईं तरफ़ जाइए।
आन्ना, अपने दोस्तों के साथ शिन्जुकु में किताबों की एक दुकान में आई हैं। आन्ना ने एक दुकान कर्मी से पूछा कि मांगा कॉमिक्स कहाँ रखे हैं।
-
पाठ17: आपकी नज़र में कौन सी अच्छी है?
किताबों के दुकान में बहुत सारी दिलचस्प मांगा कॉमिक्स हैं। आन्ना तय नहीं कर पा रही हैं कि कौन-सी मांगा खरीदें।
-
पाठ18: रास्ता भटक गई हूँ।
आन्ना अपने दोस्तों साकुरा और रोड्रिगो के साथ किताबों की एक दुकान में गई थीं। दुकान से निकलने के बाद, आन्ना उन दोनों से बिछुड़ गईं।
-
पाठ19: अच्छा हुआ।
आन्ना अपने दोस्तों से बिछुड़ गई और उन्होंने मदद माँगने के लिए साकुरा को फ़ोन किया। तो क्या वे साकुरा और रोड्रिगो को ढूँढ पाईं?
-
पाठ20: क्या आपने कभी जापानी गीत गाया है?
आन्ना अपने दोस्तों के साथ काराओके में आई हैं।
-
पाठ21: नहीं, कुछ ख़ास नहीं।
काराओके में आन्ना ने एक जापानी गीत गाया। साकुरा ने आन्ना की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अच्छा गाती हैं।
-
पाठ22: देर हो गई।
आन्ना, अपने दोस्तों के साथ काराओके गई थीं। वहाँ उन्हें वक़्त का ख़याल ही नहीं रहा। उनके लौटने तक छात्रावास का दरवाज़ा बन्द हो चुका था।
-
पाठ23: माँ से डाँट पड़ी।
विश्वविद्यालय में आन्ना और साकुरा उस दिन के बारे में बात कर रही हैं जब उन्हें घर जाने में देर हो गई थी।
-
पाठ24: कृपया इस्तेमाल न करें।
आन्ना विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर सुज़ुकि की जापानी भाषा की कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। प्रोफ़ेसर अगले सप्ताह की परीक्षा के बारे में बता रहे हैं।
-
पाठ25: मेज़ के नीचे घुस जाइए।
आन्ना प्रोफ़ेसर सुज़ुकि की जापानी भाषा की कक्षा में पढ़ाई कर रही थीं कि अचानक इमारत हिलने लगी।
-
पाठ26: अगली बार और मेहनत करेंगे।
जापानी भाषा की परीक्षा का परिणाम आ गया। आन्ना ने अपने सहपाठी रोड्रिगो को कुछ उदास पाया।
-
पाठ27: कौन शादी कर रहा है?
आन्ना अपनी सहेली साकुरा के घर आई हैं। साकुरा ने आन्ना को एक शादी का निमंत्रण पत्र दिखाया।
-
पाठ28: शिज़ुओका में आपका स्वागत है।
आन्ना अपनी सहेली साकुरा के साथ शिज़ुओक आई हैं। स्टेशन पर उन्हें लेने आए हैं साकुरा के चचेरे भाई केन्ता।
-
पाठ29: पास से देखो तो कितना बड़ा है न?
आन्ना शिज़ुओका आई हुई हैं। आज आन्ना केन्ता के साथ ऐसी जगह आई हैं जहाँ से फ़ुजि पर्वत की तस्वीर बहुत ख़ूबसूरत आती है।
-
पाठ30: मैं और तस्वीरें लेना चाहती हूँ।
आन्ना, साकुरा और केन्ता के साथ फ़ुजि पर्वत की तस्वीरें खींच रही थीं कि तभी बारिश शुरू हो गई।
-
पाठ31: मैं 82 साल की हो चुकी हूँ।
आन्ना साकुरा की दादी जी के घर गईं हैं जो शिज़ुओका में ही है। दादी जी अकेली रहती हैं और अपने बगीचे की देखभाल करती हैं।
-
पाठ32: मुझे फ़ुतोन् पसन्द है।
आन्ना, आज रात साकुरा की दादी जी के घर ठहरेंगी। वह पहली बार फ़ुतोन् यानी जापानी गद्दे पर सोने वाली हैं।
-
पाठ33: यह आपको दे दूँगा।
आन्ना, अपनी ट्यूटर साकुरा के चचेरे भाई केन्ता के साथ, उनके विश्वविद्यालय का उत्सव देखने आई हैं। दोनों, फ़ोटोग्राफ़ी क्लब की तस्वीरों की प्रदर्शनी देख रहे हैं।
-
पाठ34: नर्म और स्वादिष्ट है।
केन्ता के विश्वविद्यालय के उत्सव में शामिल होने के बाद, आन्ना और केन्ता एक काइतेन्ज़ुशि रेस्तराँ में आए हैं। काइतेन्ज़ुशि रेस्तराँ में एक कन्वेयर बेल्ट होती है जो ग्राहकों की मेज़ों के पास से घूमती रहती है। दुकान कर्मी छोटी-छोटी थालियों पर सुशि रखकर उन्हें कन्वेयर बेल्ट पर रख देते हैं और ग्राहक अपनी पसन्द की सुशि उठा लेते हैं।
-
पाठ35: क्या क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं?
आन्ना और केन्ता एक काइतेन्ज़ुशि रेस्तराँ में हैं जहाँ उन्होंने ताज़ी और स्वादिष्ट सुशि खाई।
-
पाठ36: पढ़ाई करनी है।
शिज़ुओका का मज़ेदार सफ़र अब समाप्त होने वाला है और आन्ना तथा साकुरा तोक्यो लौट रही हैं। केन्ता, उन्हें स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म तक छोड़ने आए हैं।
-
पाठ37: कभी फ़ुजि पर्वत देखा, कभी सुशि खाई।
आन्ना शिज़ुओका से तोक्यो लौट आई हैं और छात्रावास प्रभारी को अपने सफ़र के बारे में बता रही हैं।
-
पाठ38: जी, समझ गया।
आज जब आन्ना सुबह उठीं, तो उन्हें बुख़ार था। इसलिए वह छात्रावास प्रभारी के साथ टैक्सी में अस्पताल जा रही हैं।
-
पाठ39: लगता है सर्दी लग गई है।
आन्ना की तबीयत ख़राब है और वह छात्रावास की प्रभारी के साथ अस्पताल आई हैं। अब उनके स्वास्थ्य की जाँच होगी।
-
पाठ40: तेज़ सिरदर्द हो रहा है।
आन्ना को सर्दी लग गई है और वह अपने कमरे में लेटी हुई हैं। छात्रावास प्रभारी उनका हाल चाल पूछने आई हैं।
-
पाठ41: विश्वविद्यालय के उत्सव में जा सकी, मज़ा आया।
आन्ना की तबीयत अब ठीक हो गई है और आज वे शिज़ुओका में उनकी मदद करने के लिए केन्ता का आभार व्यक्त करने के लिए ईमेल लिख रही हैं।
-
पाठ42: सबसे स्वादिष्ट कौन सा होगा?
आन्ना विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक यात्रा पर आई हैं। वह शिनकान्सेन में बिकने वाला बेन्तोउ यानी भोजन का डिब्बा खरीद रही हैं।
-
पाठ43: क्या वजह हो सकती है?
आन्ना, अपने विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक यात्रा पर ह्योगो प्रिफ़ैक्चर घूमने आई हैं और अब पहुँच गई हैं हिमेजि दुर्ग।
-
पाठ44: जापानी मिठाई खाने के बाद, माच्चा हरी चाय पीते हैं।
आन्ना हिमेजि दुर्ग देखने के बाद पास के एक चाय कक्ष में जापानी चाय समारोह का अनुभव ले रही हैं।
-
पाठ45: जन्मदिन की बधाई!
आज आन्ना का जन्मदिन है। सब दोस्त मिलकर रेस्तराँ में आन्ना का जन्मदिन मना रहे हैं।
-
पाठ46: मैं बहुत ख़ुश हूँ कि अपने देश लौटने से पहले बर्फ़ देख सकी।
आन्ना के जन्मदिन की पार्टी के बाद, केन्ता उन्हें छात्रावास छोड़ने जा रहे हैं। दोनों चल रहे थे कि अचानक बर्फ़ पड़ने लगी।
-
पाठ47: जापानी भाषा की शिक्षक बनना मेरा सपना है।
जापान में पढ़ाई का आन्ना का एक साल अब ख़त्म होने को है और आज विश्वविद्यालय में आख़िरी कक्षा है।
-
पाठ48: आपने मेरी बहुत मदद की।
आज आन्ना वापिस थाईलैंड जा रही हैं। साकुरा और केन्ता उन्हें छोड़ने हवाई अड्डे आए हैं।