एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 1

पाठ 1

मैं आन्ना हूँ।

आन्ना एक विदेशी छात्रा हैं जो थाईलैंड से हैं। आज वे विश्वविद्यालय में अपनी निजी शिक्षिका यानी ट्यूटर साकुरा से पहली बार मिल रही हैं।

पाठ 1 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

वाताशि वा आन्ना देसु।

अंश

アンナ はじめまして。私はアンナです。 आप से पहली बार मिलकर अच्छा लगा।
मैं आन्ना हूँ।
आन्ना हाजिमेमाशिते।
वाताशि वा आन्ना देसु।
आप से पहली बार मिलकर अच्छा लगा। मैं आन्ना हूँ।
さくら はじめまして。さくらです。 आप से पहली बार मिलकर अच्छा लगा।
मैं साकुरा हूँ।
साकुरा हाजिमेमाशिते।
साकुरा देसु।
आप से पहली बार मिलकर अच्छा लगा। मैं साकुरा हूँ।
アンナ よろしくお願いします。 मेरा साथ दीजिएगा।
आन्ना योरोशिकु ओनेगाइ शिमासु।
मेरा साथ दीजिएगा।
さくら こちらこそ。 मेरा भी।
साकुरा कोचिराकोसो।
मेरा भी।

व्याकरण सीखें

A वा B देसु।

('A' 'B' है।)

'वा' दर्शाता है कि उसके पहले आने वाली संज्ञा, वाक्य का विषय है।
'देसु' का अर्थ है "है/हूँ"।
उदाहरण - 'वाताशि वा आन्ना देसु।' (मैं आन्ना हूँ।)

जापानी लिपियाँ

जापानी भाषा में तीन लिपियाँ हैं: हिरागाना, काताकाना और कांजि। हर लिपि का अपना अलग महत्व है।

सेन्सेइ से पूछें

जापानी भाषा की लिपियाँ
जापानी भाषा में तीन लिपियाँ हैं और हर लिपि का अपना अलग महत्व है। जब आप लिखते हैं 'वाताशि वा आन्ना देसु' (मैं आन्ना हूँ।), तब आप 'वाताशि' शब्द को "कांजि" में लिखते हैं।

शब्दों की पोटली

पोन
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

आज मैंने देखा कि जब लोग अभिवादन करते हैं तब वे झुकते हैं। आमतौर पर हाथ नहीं मिलाते। यह तो बिल्कुल थाईलैंड जैसा ही है।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।