एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 31

पाठ 31

मैं 82 साल की हो चुकी हूँ।

आन्ना साकुरा की दादी जी के घर गईं हैं जो शिज़ुओका में ही है। दादी जी अकेली रहती हैं और अपने बगीचे की देखभाल करती हैं।

पाठ 31 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

मोउ हाचिजुउनि साइ देसु यो

अंश

アンナ おばあさん、お元気ですね。 दादी जी, आप (इस उम्र में भी) स्वस्थ लग रही हैं।
आन्ना ओबाआसान्, ओगेन्कि देसु ने।
दादी जी, आप (इस उम्र में भी) स्वस्थ लग रही हैं।
おばあさん もう82歳ですよ。
さあ、お茶をどうぞ。
मैं 82 साल की हो चुकी हूँ। लो, चाय पियो।
दादी जी मोउ हाचिजुउनि साइ देसु यो। साआ, ओचा ओ दोउज़ो।
मैं 82 साल की हो चुकी हूँ। लो, चाय पियो।
アンナ わあ、きれいな緑色。香りもいいです。 वाह! सुन्दर हरा रंग। ख़ुशबू भी अच्छी है।
आन्ना वाआ, किरेइना मिदोरि इरो। काओरि मो इइ देसु।
वाह! सुन्दर हरा रंग। ख़ुशबू भी अच्छी है।

व्याकरण सीखें

संख्याएँ (2)

दो अंकों वाली संख्याओं की गिनती सीखें।
“अध्ययन सामग्री” में देखें।

सेन्सेइ से पूछें

आदर व्यक्त करने के 'ओ' और 'गो'
जिस व्यक्ति को बात बताई जा रही हो या जिसका ज़िक्र बातचीत में आ रहा हो, उसके लिए आदर व्यक्त करने के लिए, उसके सम्बन्ध में इस्तेमाल हो रही संज्ञा या विशेषण के पहले 'ओ' या 'गो' लगाते हैं। जैसे 'शिगोतो' यानी “काम” में 'ओ' जोड़ने से बनता है 'ओशिगोतो' या 'गेन्कि' यानी “स्वस्थ” में 'ओ' जोड़ने से बनता है 'ओगेन्कि' या 'काज़ोकु' यानी “परिवार” में 'गो' जोड़ने से बनता है 'गोकाज़ोकु'।

शब्दों की पोटली

पीना
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

आज दादी जी ने जो चाय पिलाई वह बहुत स्वादिष्ट थी। बिना चीनी की हरी चाय का स्वाद भी अच्छा लगा।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।