NHK WORLD

बृहस्पतिवार, 26 मार्च, 2020

माकि-ए लाख और मुक्तागार के जड़ाऊ काम से पानी में बहते पहियों के चित्र वाला तेबाको (शृंगार पेटी)
(Katawaguruma Maki-e Raden Tebako)

पिछले कार्यक्रम

परिचय

चित्रकारी हो, मूर्ति हो या हस्तशिल्प, हरेक कलाकृति के पीछे कोई न कोई कहानी ज़रूर होती है जो लोगों को मोहित करती है। प्रत्येक कलाकृति प्रशंसकों पर जो जादू करती है, उसे समझने का पहला कदम है उसके पीछे छिपी कहानी को जानना। इस कार्यक्रम में हम तोक्यो राष्ट्रीय संग्रहालय की उत्कृष्ट कलाकृतियों से जुड़ी विभिन्न कहानियाँ पेश करेंगे, ताकि उनके पीछे छिपे रहस्यों की तह तक पहुँचा जा सके।

तोक्यो राष्ट्रीय संग्रहालय

तोक्यो राष्ट्रीय संग्रहालय

सन 1872 में बना तोक्यो राष्ट्रीय संग्रहालय, जापान का सबसे पुराना संग्रहालय है। तत्कालीन जापान इतना समृद्ध नहीं था फिर भी आधुनिकीकरण के प्रयासों के एक अहम हिस्से के रूप में, जापान ने इस संग्रहालय के निर्माण में काफ़ी मेहनत की। 140 से भी अधिक वर्षों के दौरान, संग्रहालय ने विभिन्न पूर्वी देशों और संस्कृतियों, मुख्य रूप से जापानी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकृतियों, ऐतिहासिक दस्तावेज़ों और पुरातत्विक शिल्पकृतियों को एकत्रित किया। संग्रहालय अपने संग्रह का अनुसंधान और अध्ययन भी करता है। कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए उनके संरक्षण और मरम्मत का काम भी करता है। शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। संग्रहालय में इस समय 110,000 से अधिक कलाकृतियाँ मौजूद हैं।