एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > शब्दावली और प्रश्न > शब्दावली

शब्दावली और प्रश्न

पाठ 38

3つ目 [मित्त्सु मे]

तीसरा या तीसरी
संख्या “तीन” के लिए जापानी भाषा का शब्द है 'सान्', लेकिन चीज़ें गिनने का प्रत्यय 'त्सु' जुड़ने पर यह बन जाता है 'मित्त्सु'। 'मित्त्सु मे' में 'मित्त्सु' के साथ जुड़ा है 'मे' जिसका इस्तेमाल क्रम गिनने के लिए होता है।

पाठ के शब्द और वाक्याँश

寮母 市民病院までお願いします。 सरकारी अस्पताल तक ले चलिए।
छात्रावास प्रभारी शिमिन् ब्योउइन् मादे ओनेगाइ शिमासु।
सरकारी अस्पताल तक ले चलिए।
運転手 かしこまりました。 जी, समझ गया।
टैक्सी चालक काशिकोमारिमाशिता।
जी, समझ गया।
寮母 まっすぐ行って、3つ目の信号を左に曲がってください。 कृपया सीधे चलिए और तीसरी लाल बत्ती से बाएँ मोड़ लीजिए।
छात्रावास प्रभारी मास्सुगु इत्ते, मित्त्सु मे नो शिन्गोउ ओ हिदारि नि मागात्ते कुदासाइ।
कृपया सीधे चलिए और तीसरी लाल बत्ती से बाएँ मोड़ लीजिए।
*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।