एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > शब्दावली और प्रश्न > शब्दावली

शब्दावली और प्रश्न

पाठ 38

かしこまりました [काशिकोमारिमाशिता]

जी, समझ गया।
यह 'वाकारिमाशिता' यानी “समझ गया” का आदरसूचक रूप है। जिस व्यक्ति से बात हो रही हो या जिस व्यक्ति की बात हो रही हो, उसके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इस रूप का इस्तेमाल होता है। उम्र या पद में अपने से बड़े व्यक्ति से बात करते समय या कामकाज में इस रूप का प्रयोग किया जाता है।

पाठ के शब्द और वाक्याँश

寮母 市民病院までお願いします。 सरकारी अस्पताल तक ले चलिए।
छात्रावास प्रभारी शिमिन् ब्योउइन् मादे ओनेगाइ शिमासु।
सरकारी अस्पताल तक ले चलिए।
運転手 かしこまりました。 जी, समझ गया।
टैक्सी चालक काशिकोमारिमाशिता।
जी, समझ गया।
寮母 まっすぐ行って、3つ目の信号を左に曲がってください。 कृपया सीधे चलिए और तीसरी लाल बत्ती से बाएँ मोड़ लीजिए।
छात्रावास प्रभारी मास्सुगु इत्ते, मित्त्सु मे नो शिन्गोउ ओ हिदारि नि मागात्ते कुदासाइ।
कृपया सीधे चलिए और तीसरी लाल बत्ती से बाएँ मोड़ लीजिए।
*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।