सेन्सेइ से पूछें
उपस्थिति दर्शाने वाली क्रिया 'आरिमासु' (पाठ 7)
'आरिमासु' यानी “है” किसी व्यक्ति या चीज़ की स्थिति के बारे में बताती है। क्रिया 'आरिमासु' से जुड़े विषय के बाद 'गा' लगाया जाता है।'गा' यह दर्शाता है कि किसी व्यक्ति या चीज़ की उपस्थिति का ज़िक्र बातचीत में पहली बार हो रहा है।
इसलिए, पाठ में, आन्ना ने दुकान के अंदर जाते ही कहा 'केएकि गा इप्पाइ आरिमासु ने' (बहुत सारे केक हैं न?)। इस बातचीत में “केक” वाक्य का विषय है और इसका ज़िक्र पहली बार आया, इसलिए उसके बाद विषय दर्शाने वाला शब्द 'गा' लगाया गया है।

मान लीजिए आप कमीज़ ख़रीदने किसी दुकान में गए। आपको अपने साइज़ यानी L-साइज़ की कमीज़ कहीं दिखाई नहीं दे रही। तब आप पूछेंगे 'L-साइज़ु वा आरिमासु का' (क्या एल साइज़ है?)।