एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > सेन्सेइ से पूछें > विशेषण को क्रिया विशेषण में बदलने का तरीक़ा (पाठ 22)

सेन्सेइ से पूछें

विशेषण को क्रिया विशेषण में बदलने का तरीक़ा (पाठ 22)

जापानी भाषा में विशेषण का रूप बदलकर उसे क्रिया विशेषण बना सकते हैं। 'इ' की ध्वनि से समाप्त होने वाले 'इ'-विशेषणों को क्रिया विशेषण में बदलने के लिए अन्त के 'इ' को 'कु' में बदलते हैं। जैसे 'हायाइ' का मतलब है “जल्दी”। इससे बनेगा क्रिया विशेषण 'हायाकु'। इसमें जोड़ दिया 'नारिमाशिता' यानी “हो गया”, तो बना 'हायाकु नारिमाशिता' यानी “जल्दी हो गया”।

अब बारी 'ना'-विशेषणों की। उदाहरण के लिए लेते हैं विशेषण 'जोउज़ु' यानी “किसी काम में अच्छा होना”।
आपको याद होगा, 'ना'-विशेषण को जब हम संज्ञा के तुरन्त पहले लगाते हैं तब उसमें 'ना' जुड़ जाता है। तो 'जोउज़ु' बन जाता है 'जोउज़ुना'। 'ना'-विशेषण को क्रिया विशेषण में बदलने के लिए मूल विशेषण के अन्त में 'नि' लगाते हैं। यानी 'जोउज़ु' का क्रिया विशेषण रूप होगा 'जोउज़ुनि'। तो 'जोउज़ुनि नारिमाशिता' का मतलब होगा “किसी काम में अच्छा हो गया/गई”।
*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।