एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 9

पाठ 9

कितने बजे से है?

प्रोफ़ेसर सुज़ुकि कक्षा में विद्यार्थियों को एक सूचना देने वाले हैं।

पाठ 9 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

नान्जि कारा देसु का

अंश

先生 明日、健康診断があります。 कल स्वास्थ्य जाँच है।
प्रोफ़ेसर आशिता, केन्कोउशिन्दान् गा आरिमासु।
कल स्वास्थ्य जाँच है।
アンナ 何時からですか。 कितने बजे से है?
आन्ना नान्जि कारा देसु का?
कितने बजे से है?
先生 午前9時から11時までです。
ここに8時半に集まって下さい。
सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक है।
साढ़े आठ बजे यहाँ इकट्ठे हो जाइएगा।
प्रोफ़ेसर गोज़ेन् कुजि कारा जुउइचिजि मादे देसु।
कोको नि हाचिजि हान् नि आत्सुमात्ते कुदासाइ।
सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक है।
साढ़े आठ बजे यहाँ इकट्ठे हो जाइएगा।

व्याकरण सीखें

नान्जि

'नान्' का अर्थ है “क्या” और 'जि' का मतलब है “बजे”। 'जि', वक़्त बताने का प्रत्यय है।
उदाहरण - नान्जि देसु का। (कितने बजे हैं?)
“अध्ययन सामग्री” में देखें।

सेन्सेइ से पूछें

क्रिया का 'ते'-रूप - दूसरा तरीक़ा
पिछले पाठ में हमने क्रिया के 'मासु'-रूप को 'ते'-रूप में बदलने का मूल तरीक़ा सीखा था, जिसमें आपको सिर्फ़ 'मासु' को 'ते' में बदलना था।

शब्दों की पोटली

सीमा के आस-पास
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

मुझे पता चला कि संख्या “चार” को 'शि' भी पढ़ सकते हैं और 'शि' का अर्थ “मृत्यु” भी होता है। इसी तरह, “नौ” को 'कु' भी पढ़ सकते हैं, लेकिन 'कु' का मतलब “पीड़ा” भी होता है। इसलिए कई अस्पतालों या होटलों में इन संख्याओं के कमरे नहीं होते।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।