एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 41

पाठ 41

विश्वविद्यालय के उत्सव में जा सकी, मज़ा आया।

आन्ना की तबीयत अब ठीक हो गई है और आज वे शिज़ुओका में उनकी मदद करने के लिए केन्ता का आभार व्यक्त करने के लिए ईमेल लिख रही हैं।

पाठ 41 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

गाकुएन्-साइ नि इकु कोतो गा देकिते, तानोशिकात्ता देसु

अंश

アンナ 健太様
お元気ですか。
केन्ता जी।
कैसे हैं?
आन्ना केन्ता सामा।
ओगेन्कि देसु का?
केन्ता जी।
कैसे हैं?
アンナ この間はありがとうございました。 उस दिन के लिए धन्यवाद।
आन्ना कोनोआइदा वा आरिगातोउ गोज़ाइमाशिता।
उस दिन के लिए धन्यवाद।
アンナ 学園祭に行くことができて、楽しかったです。 विश्वविद्यालय के उत्सव में जा सकी, मज़ा आया।
आन्ना गाकुएन्-साइ नि इकु कोतो गा देकिते, तानोशिकात्ता देसु।
विश्वविद्यालय के उत्सव में जा सकी, मज़ा आया।
アンナ 次は東京で会いましょう。 अगली बार तोक्यो में मिलते हैं।
आन्ना त्सुगि वा तोउक्योउ दे आइमाशोउ।
अगली बार तोक्यो में मिलते हैं।

व्याकरण सीखें

क्रिया का मूल-रूप + कोतो गा देकिमासु

क्षमता या सम्भावना व्यक्त करने के लिए क्रिया के मूल रूप के बाद 'कोतो गा देकिमासु' यानी “कर सकना” जोड़ते हैं।
“सेन्सेइ से पूछें” में देखें।

सेन्सेइ से पूछें

क्षमता या सम्भावना व्यक्त करना
क्षमता या सम्भावना व्यक्त करने के लिए क्रिया के मूल रूप के बाद 'कोतो गा देकिमासु' यानी “कर सकना” जोड़ते हैं।

शब्दों की पोटली

ताज़गी का अहसास
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

साकुरा जी की दादी जी को ईमेल नहीं, चिट्ठी लिखी। पारम्परिक रूप से जापानी भाषा ऊपर से नीचे और दाएँ से बाएँ लिखी जाती है। दाएँ से बाएँ लिखना बहुत मुश्किल था। बाद में साकुरा जी को दिखा लूँगी।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।