पाठ 11
ज़रूर आइएगा।

आन्ना विदेशी विद्यार्थियों के छात्रावास में रहती हैं और वहाँ एक पार्टी होने वाली है। तो आन्ना, साकुरा को उसमें आमंत्रित कर रही हैं।
प्रमुख वाक्यांश
ज़ेहि किते कुदासाइ
अंश
アンナ | 今週の土曜日に寮でパーティーを開きます。 さくらさん、ぜひ来てください。 |
इस सप्ताह शनिवार को, छात्रावास में पार्टी का आयोजन करने वाले हैं। साकुरा जी, ज़रूर आइएगा। |
---|---|---|
आन्ना | कोन्शुउ नो दोयोउबि नि रयोउ दे पाआतिइ ओ हिराकिमासु। साकुरा-सान्, ज़ेहि किते कुदासाइ। इस सप्ताह शनिवार को, छात्रावास में पार्टी का आयोजन करने वाले हैं।
साकुरा जी, ज़रूर आइएगा। |
|
さくら | わあ、行く行く。 今度の土曜日ね。 |
अरे वाह, ज़रूर आऊँगी। इस शनिवार को न? |
साकुरा | वाआ, इकु इकु। कोन्दो नो दोयोउबि ने। अरे वाह, ज़रूर आऊँगी।
इस शनिवार को न? |
व्याकरण सीखें
सप्ताह के दिन
याद करें सप्ताह के दिन। “अध्ययन सामग्री” में देखें।
'इकिमासु' और 'किमासु'
जापानी भाषा में, बोलने वाले के नज़रिए से क्रिया चुनी जाती है।
सेन्सेइ से पूछें
क्रिया का मूल रूप
जापानी भाषा के शब्दकोश में आप क्रियाओं को इस रूप से खोज सकते हैं। इस रूप का इस्तेमाल करने से वाक्य अनौपचारिक लगता है।
शब्दों की पोटली
उमंग का भाव
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।
आन्ना के ट्वीट
साकुरा जी पार्टी में आएँगी। उकिउकि। मैं थाईलैंड का खाना बनाऊँगी। पता नहीं उन्हें पसन्द आएगा या नहीं। वाकुवाकु।
