एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 47

पाठ 47

जापानी भाषा की शिक्षक बनना मेरा सपना है।

जापान में पढ़ाई का आन्ना का एक साल अब ख़त्म होने को है और आज विश्वविद्यालय में आख़िरी कक्षा है।

पाठ 47 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

निहोन्गो-क्योउशि नि नारु नो गा युमे देसु

अंश

先生 最後に、みなさんの夢を教えてください。 अन्त में, सब अपने सपने बताइए।
प्रोफ़ेसर साइगो नि, मिनासान् नो युमे ओ ओशिएते कुदासाइ।
अन्त में, सब अपने सपने बताइए।
ロドリゴ 僕は日本を1周したいです。 मैं जापान का चक्कर लगाना चाहता हूँ।
रोड्रिगो बोकु वा निहोन् ओ इश्शुउ शिताइ देसु।
मैं जापान का चक्कर लगाना चाहता हूँ।
アンナ 私は…日本語教師になるのが夢です。 मेरे लिए तो… जापानी भाषा की शिक्षक बनना मेरा सपना है।
आन्ना वाताशि वा… निहोन्गो-क्योउशि नि नारु नो गा युमे देसु।
मेरे लिए तो… जापानी भाषा की शिक्षक बनना मेरा सपना है।

व्याकरण सीखें

  नि नारिमासु

(_ बनना)

'नि' बदलाव का परिणाम दर्शाता है।
उदाहरण - निहोन्गो-क्योउशि नि नारिमासु। (मैं जापानी भाषा का/की शिक्षक बनूँगा/बनूँगी।)

सेन्सेइ से पूछें

क्रिया को संज्ञा में बदलने का तरीक़ा
क्रिया को संज्ञा में बदलने के लिए, उसके मूल-रूप या 'ता'-रूप के साथ 'नो' या 'कोतो' लगाते हैं।

शब्दों की पोटली

कोई काम आसानी से कर लेने का भाव
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

मैं रोज़ जापानी मांगा पढ़ती हूँ, इसलिए अब बिना शब्दकोश के भी 'सुरासुरा' पढ़ लेती हूँ। बहुत सकारात्मक साल रहा।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।