एनएचके वर्ल्ड > सरल जापानी > सीखें जापानी भाषा ऑनलाइन > पाठ 45 ख़ुश नहीं हो ?
सीखें जापानी भाषा ऑनलाइन पाठ 45 ख़ुश नहीं हो ?
कुओन, ग्राहक को क्षमा प्रार्थना पत्र लिख रहे थे । अचानक बगल में बैठे सातोउ जी ने लम्बी आह भरी । फिर दूसरी तरफ़ से यामादा जी की आवाज़ आई...
प्रमुख वाक्य: गेंकि नाइ-ने
| 山田 | ねぇ、元気ないね。どうしたの? | अरे, मायूस हो । क्या हुआ ? |
|---|---|---|
| यामादा | नेए, गेंकि नाइ-ने । दोउ शिता-नो ? | |
| 佐藤 | ちょっと嫌なことがあってね… | कुछ बुरा हुआ है... |
| सातोउ | चोत्तो इयाना कोतो-गा आत्ते-ने… | |
| 山田 | 気分転換に何か食べに行かない? 高橋さんも誘おうよ。 まだ仕事しているはずよ。 | मूड बदलने के लिए कुछ खाने चलें ? ताकाहाशि जी को भी बुला लेते हैं । ज़रूर अब तक काम कर रही होंगी । |
| यामादा | किबुन् तेंकान्-नि नानि-का ताबे-नि इकानाइ ? ताकाहाशि सान्-मो सासोओउ-यो । मादा शिगोतो शिते इरु हाज़ु-यो । | |
| クオン | 僕も行きます! | मैं भी चलूँगा ! |
| कुओन | बोकु-मो इकिमासु ! |
जापान की विशिष्टताएँ (じょうたつのコツ)
आपके घर में पैसा किसके पास रहता है ? जापान में तो लगभग 70 प्रतिशत घरों में पैसा, बीवियों के पास रहता है । इसका मतलब है कि पति के पास अपनी मर्ज़ी से ख़र्च करने के लिए सीमित पैसा ही होता है ।
एक बैंक पिछले तीस साल से हर साल वेतनभोगी कर्मचारियों के ख़र्च पर सर्वेक्षण करता आ रहा है जिससे पता चला है कि 2010 में पतियों ने महीने में औसतन 40600 येन ख़र्च किए । ये पैसा लंच और शौक़ पूरे करने के लिए होता है ।
इसलिए काम के बाद दोस्तों और सहयोगियों के साथ खाना-पीना और मौज-मस्ती करने के लिए जेबख़र्ची में से कु्छ बचत करने में माहिर होना ज़रूरी है । "आप पैसा कहाँ बचाते हैं ?"...ये पूछे जाने पर ज़्यादातर पुरुषों का उत्तर था "लंच में" । यानी ये पुरुष जहाँ तक हो सके घर से खाना लाते हैं या सस्ते ढाबों में खाते हैं ।
सौजन्य: शिन्सेइ बैंक
तलाशें विषयों के आधार पर
- सलाह, सुझाव, और अनुरोध
- निर्देश और स्पष्टीकरण के लिए निवेदन
- कहावतें और मुहावरे
- परिदृश्य बताना
- अपनी राय देना
- अभिवादन
- विनम्र अभिव्यक्तियाँ
- प्रत्युत्तर
- अपना परिचय
- ख़रीदारी
![[निःशुल्क ] पाठमाला डाउनलोड करें (श्रव्य / पाठ्य)](../../images/btn_dl.png)