पाठ 3
शौचालय कहाँ है?
आज, आन्ना की ट्यूटर साकुरा, उन्हें विश्वविद्यालय दिखाएँगी।
प्रमुख वाक्यांश
तोइरे वा दोको देसु का
अंश
さくら | ここは教室です。 | यह कक्षा है।
|
---|---|---|
साकुरा | कोको वा क्योउशित्सु देसु।
यह कक्षा है।
|
|
アンナ | わあ、広い。 | ओह, बहुत बड़ी है।
|
आन्ना | वाआ, हिरोइ।
ओह, बहुत बड़ी है।
|
|
さくら | あそこは図書館。 | वहाँ दूर पुस्तकालय है।
|
साकुरा | आसोको वा तोशोकान्।
वहाँ दूर पुस्तकालय है।
|
|
アンナ | トイレはどこですか。 | शौचालय कहाँ है?
|
आन्ना | तोइरे वा दोको देसु का?
शौचालय कहाँ है?
|
|
さくら | すぐそこです。 | बस वहीं है।
|
साकुरा | सुगु सोको देसु।
बस वहीं है।
|
व्याकरण सीखें
वा दोको देसु का
(____ कहाँ है?)
कोई चीज़ या व्यक्ति कहाँ है, यह पूछने के लिए आप इस वाक्यांश का उपयोग कर सकते हैं।
उदाहरण - तोइरे वा दोको देसु का? (शौचालय कहाँ है?)
सेन्सेइ से पूछें
संकेतवाचक शब्द
किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की तरफ़ इशारा करने वाले शब्दों को जापानी भाषा में 'को-सो-आ-दो' शब्द कहते हैं। इसमें 'को', 'सो', 'आ' और 'दो', इन शब्दों के पहले अक्षर हैं।
शब्दों की पोटली
जानवरों के चलने की आवाज़ और तरीक़े
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।
आन्ना के ट्वीट
जब मैंने पूछा 'तोइरे वा दोको देसु का?' यानी “शौचालय कहाँ है?” तो मेरी बात लोगों को समझ आ गई। यानी अब मैं कहीं भी जाने के लिए रास्ता पूछ सकती हूँ।