पाठ 22
देर हो गई।
आन्ना, अपने दोस्तों के साथ काराओके गई थीं। वहाँ उन्हें वक़्त का ख़याल ही नहीं रहा। उनके लौटने तक छात्रावास का दरवाज़ा बन्द हो चुका था।
प्रमुख वाक्यांश
ओसोकु नारिमाशिता
अंश
アンナ | お母さん、ごめんなさい。遅くなりました。 | माँ, माफ़ कर दीजिए। देर हो गई।
|
---|---|---|
आन्ना | ओकाआसान्, गोमेन्नासाइ। ओसोकु नारिमाशिता।
माँ, माफ़ कर दीजिए। देर हो गई।
|
|
寮母 | アンナさん、10分も遅刻です。 約束を破ってはいけません。 |
आन्ना, तुम 10 मिनट देर से आई हो। वादा तोड़ना ठीक नहीं है। |
छात्रावास प्रभारी | आन्ना-सान्, जिप्पुन मो चिकोकु देसु। याकुसोकु ओ याबुत्ते वा इकेमासेन्। आन्ना, तुम 10 मिनट देर से आई हो।
वादा तोड़ना ठीक नहीं है।
|
|
アンナ | すみません。気をつけます。 | माफ़ कर दीजिए। मैं ध्यान रखूँगी।
|
आन्ना | सुमिमासेन्, कि ओ त्सुकेमासु।
माफ़ कर दीजिए। मैं ध्यान रखूँगी।
|
व्याकरण सीखें
फ़ुन्/पुन् : मिनट बताने का प्रत्यय
2 मिनट = निफ़ुन्
10 मिनट = जिप्पुन्/जुप्पुन्
“अध्ययन सामग्री” में 1 से 10 तक मिनट बताने का तरीक़ा सीखें।
क्रिया का 'ते'-रूप + 'वा इकेमासेन्'
क्रिया के 'ते'-रूप के बाद 'वा इकेमासेन्' लगाकर कह सकते हैं कि कोई काम “करना ठीक नहीं है”।
उदाहरण - याकुसोकु ओ याबुत्ते वा इकेमासेन्।
(वादा तोड़ना ठीक नहीं है।)
सेन्सेइ से पूछें
विशेषण को क्रिया विशेषण में बदलने का तरीक़ा
जापानी भाषा में विशेषण का रूप बदलकर उसे क्रिया विशेषण बना सकते हैं। 'इ' की ध्वनि से समाप्त होने वाले 'इ'-विशेषणों को क्रिया विशेषण में बदलने के लिए अन्त के 'इ' को 'कु' में बदलते हैं। जैसे 'हायाइ' का मतलब है “जल्दी”।
शब्दों की पोटली
गुस्सा
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।
आन्ना के ट्वीट
आज माँ को परेशान कर दिया। जब देर हो रही हो, तब दूसरों को जल्द से जल्द ख़बर कर देनी चाहिए।