एनएचके वर्ल्ड > संग सीखें जापानी > हिन्दी का पहला पन्ना > पाठों की सूची > पाठ 12

पाठ 12

आप जापान कब आए?

आन्ना के छात्रावास में पार्टी का आयोजन हो रहा है। आन्ना मेक्सिको से आए हुए सहपाठी, रोड्रिगो का परिचय साकुरा से कराती हैं।

पाठ 12 (10 मिनट)

प्रमुख वाक्यांश

इत्सु निहोन् नि किमाशिता का

अंश

さくら ロドリゴさんはいつ日本に来ましたか。 रोड्रिगो जी, आप जापान कब आए?
साकुरा रोदोरिगो-सान् वा इत्सु निहोन् नि किमाशिता का?
रोड्रिगो जी, आप जापान कब आए?
ロドリゴ 3月に来ました。 मार्च में आया।
रोड्रिगो सन्गात्सु नि किमाशिता।
मार्च में आया।
さくら もう日本の生活に慣れた? जापान के रहन-सहन की आदत हो गई?
साकुरा मोउ निहोन् नो सेइकात्सु नि नारेता?
जापान के रहन-सहन की आदत हो गई?
ロドリゴ ええ、まあ。 जी, कुछ-कुछ।
रोड्रिगो एए, माआ।
जी, कुछ-कुछ।

व्याकरण सीखें

महीने

याद करें महीनों के नाम।
“अध्ययन सामग्री” में देखें।

सेन्सेइ से पूछें

क्रिया का 'ता'-रूप
क्रिया का 'ता'-रूप, क्रियाओं के उस रूप को कहते हैं जिसमें अन्तिम अक्षर 'ता' या 'दा' होता है। इस रूप का इस्तेमाल भूतकाल या क्रिया का समापन बताने के लिए होता है। तो याद कर लीजिए कि क्रिया के 'मासु'-रूप से 'ता'-रूप कैसे बनाते हैं।

शब्दों की पोटली

लोगों की आवाज़
जापानी भाषा में बहुत से शब्द हैं जो किसी ध्वनि या भाव का अनुकरण करते हैं। जानवरों की आवाज़ों से लेकर भावनाओं की अभिव्यक्ति पर आधारित विभिन्न प्रकार के शब्द, यहाँ ऑडियो के माध्यम से समझाए गए हैं।

आन्ना के ट्वीट

सभी को मेरी थाई करी बहुत अच्छी लगी। सुना है कि जापान में भी यहाँ की अलग करी मिलती है और वह बच्चों में बहुत लोकप्रिय है।

Anna

पाठों की सूची

*आप एनएचके की वैबसाइट से बाहर चले जाएँगे।